सरगुजा

धमकी व आपत्तिजनक फोटो भेजने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार
25-Mar-2026 10:37 PM
धमकी व आपत्तिजनक फोटो भेजने का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 25 मार्च। महिला उत्पीडऩ के गंभीर मामले में गांधीनगर थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी पीडि़ता को लंबे समय से प्रताडि़त कर रहा था और जमानत मिलने के बाद भी उसकी हरकतें नहीं थमी थीं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, विश्रामपुर थाना क्षेत्र के चोपड़ाकॉलोनी निवासी अमन कुमार सिंह  पिछले तीन वर्षों से पीडि़ता को लगातार मानसिक रूप से प्रताडि़त कर रहा था। पीडि़ता द्वारा पूर्व में भी आरोपी के खिलाफ रायपुर के गंज थाना तथा गांधीनगर थाना में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कराए गए थे। इन मामलों में जमानत मिलने के बाद आरोपी फिर से पीडि़ता को परेशान करने लगा।

आरोप है कि आरोपी रास्ता रोककर गाली-गलौज करता था और फोन कॉल के माध्यम से केस वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी देता था। इतना ही नहीं, आरोपी ने फर्जी ईमेल आईडी बनाकर पीडि़ता के आपत्तिजनक फोटो अन्य लोगों को भेजकर उसे बदनाम करने का भी प्रयास किया।

पीडि़ता की शिकायत पर गांधीनगर थाना में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं सहित आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन और सिम कार्ड जब्त किए हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट