सरगुजा

सामाजिक समरसता अलंकरण समारोह में रंजीत और आनंद सम्मानित
24-Mar-2026 7:07 PM
सामाजिक समरसता अलंकरण समारोह में रंजीत और आनंद सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 23 मार्च।जिला सूरजपुर के ग्राम पंचायत पण्डोनगर में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (हृस्स्) विशेष शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर राजमोहिनी देवी कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, अंबिकापुर की हृस्स् इकाई द्वारा 17 मार्च से 23 मार्च 2026 तक अधिष्ठाता डॉ. एस. के. सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने ग्राम स्तर पर स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, जल संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और ग्राम विकास से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया। साथ ही ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति जागरूक किया गया।

समापन अवसर पर शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, शिवराम हरि राजगुरु एवं सुखदेव थापर को श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीद दिवस मनाया गया। इसी दिन विश्व मौसम विज्ञान दिवस के अवसर पर भी विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने किसानों को मौसम आधारित कृषि परामर्श, जलवायु परिवर्तन और मौसम पूर्वानुमान के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. के. एल. पैंकरा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा भावना विकसित कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. डी. एस. महिपाल ने बताया कि शिविर का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना है।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती बसंतो पण्डो सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में सभी से पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की गई।


अन्य पोस्ट