सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 22 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए पारित नए कानून का भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने स्वागत किया है। इस अवसर पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को आभार पत्र सौंपकर इस पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के आह्वान पर, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की उपस्थिति में भाजयुमो जिलाध्यक्ष निशांत सिंह शोलू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को आभार पत्र सौंपा।
निशांत सिंह शोलू ने कहा कि नए कानून के तहत भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई का प्रावधान किया गया है। नकल कराने वाले गिरोह, फर्जी अभ्यर्थी या तकनीकी उपकरणों के माध्यम से धोखाधड़ी करने वालों को सख्त सजा के साथ अधिकतम एक करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है। इससे भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और युवाओं के भविष्य की सुरक्षा मजबूत होगी।
उन्होंने कहा कि साय सरकार युवाओं से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं करेगी। साथ ही इस कानून का दायरा बढ़ाते हुए इसे राज्य लोक सेवा आयोग, व्यापमं सहित विभिन्न निगम-मंडलों द्वारा आयोजित सभी प्रमुख भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं पर लागू किया जाएगा।
इस दौरान भाजयुमो प्रदेश मंत्री प्रिया सिंह, जिला महामंत्री अनीश सिंह एवं अविनाश मंडल, उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चक्रधारी, शुभम अम्बसट, रवजोत सिंह, शुभम भदौरिया, अंशुमल गर्ग, अनुराग शुक्ला, राहुल अग्रवाल, रितेश यादव, ओमकारेश्वर सिंह, कौशलेन्द्र गुप्ता, प्रीतेश दुबे, अभिषेक सिंह, अभिषेक माथुर, शैलेंद्र चौबे, प्रिंस तिवारी, आनंद साहू, समीर बेहरा, आनंद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।