सरगुजा
अंबिकापुर,22 मार्च। कांग्रेस के संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत ग्राम, वार्ड और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज 23 मार्च को सरगुजा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न स्थानों पर ग्राम एवं वार्ड कमेटियों के साथ-साथ बूथ कमेटियों का गठन करेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी जिलों में निर्धारित समय सीमा के भीतर संगठन का विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रदेशाध्यक्ष का सरगुजा दौरा तय हुआ है।
दौरा कार्यक्रम के अनुसार, जशपुर जिले से सरगुजा प्रवेश के बाद दीपक बैज दोपहर 2 बजे बतौली विकासखंड के बोदा गांव में ग्राम एवं बूथ कमेटियों का गठन कर बैठक लेंगे। इसके बाद शाम 4 बजे लुंड्रा विकासखंड के ग्राम बटवाही में कमेटियों का गठन कर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
वहीं शाम 6 बजे अंबिकापुर नगर निगम के रामानुज वार्ड में वार्ड कमेटी का गठन किया जाएगा तथा बूथ क्रमांक 155 एवं 157 में बूथ कमेटियों का गठन किया जाएगा।
कार्यक्रम के पश्चात प्रदेशाध्यक्ष अंबिकापुर स्थित रेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे और 24 मार्च को यहां से प्रस्थान करेंगे। कांग्रेस नेताओं ने दौरे को संगठन विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है।