सरगुजा

अभय बने भाजयुमो सरगुजा के जिला पदाधिकारी
21-Mar-2026 10:25 PM
अभय बने भाजयुमो सरगुजा के जिला पदाधिकारी

लखनपुर, 21 मार्च। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) सरगुजा की नई टीम में अभय वर्मा (रावत) को जिला सह-स्वाध्याय मंडल नियुक्त किया गया है। नवापारा जुड़वानी निवासी अभय वर्मा छात्र जीवन से ही सक्रिय रहे हैं।

उन्होंने 2013 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुडक़र छात्र हितों के लिए कार्य किया और करीब 6 वर्षों तक संगठन में विभिन्न पदों पर रहे। इसके बाद भाजपा में शामिल होकर मंडल महामंत्री व शक्ति केंद्र सह-संयोजक के रूप में जिम्मेदारी निभाई। नियुक्ति पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए दायित्व को निष्ठा से निभाने का संकल्प व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट