सरगुजा

सरगुजा ओलंपिक के लिए खिलाडिय़ों का दल रवाना
20-Mar-2026 10:51 PM
सरगुजा ओलंपिक के लिए खिलाडिय़ों का दल रवाना

जनपद अध्यक्ष ने दिखाई झंडी

लखनपुर, 20 मार्च। संभागीय स्तरीय सरगुजा ओलंपिक-2026 में भाग लेने जा रहे खिलाडिय़ों के दल को जनपद अध्यक्ष शशिकला विक्रम सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह प्रतियोगिता 21 से 23 मार्च तक अम्बिकापुर के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सरगुजा संभाग के सभी जिलों से 2000 से अधिक खिलाड़ी 12 विभिन्न खेल विधाओं में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित प्रदेश के कई मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

लखनपुर विकासखंड से भी बड़ी संख्या में खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रवाना हुए। इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।


अन्य पोस्ट