सरगुजा

दवाओं पर शून्य जीएसटी और किफायती मूल्य की मांग, निकाली बाइक रैली
16-Mar-2026 7:53 PM
दवाओं पर शून्य जीएसटी और किफायती मूल्य की मांग, निकाली बाइक रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,16 मार्च। दवाओं पर शून्य जीएसटी लागू करने तथा आम लोगों को किफायती दर पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर रविवार को शहर में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। यह रैली छत्तीसगढ़ सेल्स प्रमोशन एम्प्लाइज यूनियन द्वारा नेशनल फेडरेशन ऑफ मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर आयोजित की गई।

रैली के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार से मांग की गई कि दवाओं को जीएसटी के दायरे से बाहर रखा जाए, ताकि आम लोगों को कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध हो सकें। साथ ही गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की भी मांग उठाई गई।

कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह, सह सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह सहित कई पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। रैली में शेखर ज्योति, शेखर पुष्प, राकेश दुबे, संतोष महाराणा, चंद्रभान कुमार चौहान, ताहिर हसन, संजेश कुमार, अमजद खान, रामाधार, दिनेश पाल, श्याम गुप्ता, शुभम सागर, अभिषेक शर्मा, समित कुमार, सुनील पाल, अभय अग्रहरि, मृत्युंजय सिंह, आयुष दास, अजय कुमार गुप्ता, विक्रांत वादी, रोहित कुमार, कृष्ण सिंह, हरीश प्रजापति, ईतेस मिश्रा, मेनोज दास, आशीष दुबे, शुभम गुप्ता, रूपेश पाल, प्रशांत कुमार, ब्रजेश कुमार, आयुष पाल, अंबिकेश तिवारी, आशुतोष पटेल, गोपाल मरावी और आदित्य सिंह सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि दवाओं की कीमतों में कमी और आम लोगों को सस्ती व गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने के लिए उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।


अन्य पोस्ट