सरगुजा

उत्साह से मनाई माता कर्मा जयंती, पूजा-अर्चना
15-Mar-2026 10:14 PM
उत्साह से मनाई माता कर्मा जयंती, पूजा-अर्चना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 15 मार्च। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में साहू समाज द्वारा रविवार 15 मार्च को आराध्य देवी माता कर्मा की जयंती उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोग लखनपुर के वार्ड क्रमांक 9 स्थित माता कर्मा चौक पहुंचे, जहां माता कर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

कार्यक्रम के दौरान समाज प्रमुखों ने समाज के लोगों को एकजुट रहने और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने का संदेश दिया। माता कर्मा जयंती के अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

समापन अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं और समाजजनों को प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सुभाष चंद्र गुप्ता, कृपा शंकर गुप्ता, राकेश साहू, दिनेश साहू, बसंत गुप्ता, कपूर चंद गुप्ता, मदन प्रसाद गुप्ता, दिनेश गुप्ता, अवधेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, निशांत गुप्ता, संजय गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट