सरगुजा

प्रैक्टिस मैच में अंबिकापुर चैंपियंस की जीत, सरगुजा रॉयल्स को 142 रन पर रोका
14-Mar-2026 10:14 PM
प्रैक्टिस मैच में अंबिकापुर चैंपियंस की जीत, सरगुजा रॉयल्स को 142 रन पर रोका

अंबिकापुर, 14 मार्च। आगामी सीसीपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारी के तहत स्टेडियम ग्राउंड में सरगुजा रॉयल्स और अंबिकापुर चैंपियंस के बीच एक रोमांचक प्रैक्टिस मैच खेला गया। इस मुकाबले में अंबिकापुर के टेनिस बॉल ऑल टाइम चैंपियंस के खिलाडिय़ों ने मिलकर टीम बनाते हुए शानदार प्रदर्शन किया और जीत दर्ज की।

पहले बल्लेबाजी करते हुए सरगुजा रॉयल्स की टीम 142 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से सतीश मिश्रा ने 30, मुन्ना ने 30 और आशुतोष प्रजापति ने 13 रन बनाए। अंबिकापुर चैंपियंस की ओर से गोलू उड़े और मुन्ना की घातक गेंदबाजी देखने को मिली, जिसने विपक्षी बल्लेबाजों को ज्यादा देर टिकने नहीं दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए अंबिकापुर चैंपियंस की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम की जीत में आकाश यादव की धुआंधार 60 रन की पारी निर्णायक साबित हुई। वहीं प्रकाश शर्मा ने विकेट के पीछे शानदार कीपिंग का प्रदर्शन किया।

बताया गया कि रायपुर में आयोजित होने वाले सीसीपीएल टूर्नामेंट की तैयारी के लिए ऐसे कई प्रैक्टिस मैच खेले जाएंगे। यह छत्तीसगढ़ का पहला बड़ा इनामी क्रिकेट टूर्नामेंट है, जिसमें 10 टीमों का ऑक्शन हुआ है। टूर्नामेंट की विजेता टीम को 10 लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।

 और सभी मुकाबले रायपुर के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जाएंगे।


अन्य पोस्ट