सरगुजा

कलेक्टर सहित अफसरों ने नपा कोष में जमा कराया समेकित कर
12-Mar-2026 11:22 PM
कलेक्टर सहित अफसरों ने नपा कोष में जमा कराया समेकित कर

कोंडागांव, 12 मार्च। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर तथा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई ने नगर पालिका परिषद कोंडागांव में वित्तीय वर्ष 2025-26 का समेकित कर, यूजर चार्ज तथा जल शुल्क जमा कराकर नागरिकों को कर भुगतान के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों का सूखा और गीला कचरा नालियों में न फेंकें। कचरे को पृथक कर स्वच्छता दीदी को ही दें और नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में अपना योगदान देवें। उन्होंने नागरिकों से नगर पालिका के समस्त करों का भुगतान समय पर करने का भी आग्रह किया।


अन्य पोस्ट