सरगुजा

खेल शिक्षक गोपाल सिंह को सरगुजा हॉकी संघ की श्रद्धांजलि
03-Mar-2026 10:41 PM
 खेल शिक्षक गोपाल सिंह को सरगुजा हॉकी संघ की श्रद्धांजलि

अंबिकापुर,3 मार्च। सरगुजा हॉकी संघ ने खेल शिक्षक गोपाल सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

संघ के सचिव राजेश सिंह ने बताया कि गोपाल सिंह खेलों के प्रति अत्यंत समर्पित और कर्मठ व्यक्तित्व थे। उन्होंने सरगुजा संभाग में खेल गतिविधियों के विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उच्च शिक्षा विभाग से अपनी सेवाएं प्रारंभ करने के बाद वे स्कूल शिक्षा विभाग से जुड़े और लंबे समय तक खिलाडिय़ों को मार्गदर्शन प्रदान करते रहे।

विशेष रूप से हॉकी खेल के विकास के लिए उनका प्रयास सराहनीय रहा। उनके मार्गदर्शन में कई खिलाडिय़ों ने जिले और संभाग का नाम रोशन किया। गोपाल सिंह के निधन से खेल जगत में शोक की लहर है। सरगुजा हॉकी संघ ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।


अन्य पोस्ट