सरगुजा

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सेमिनार व विज्ञान प्रदर्शनी
02-Mar-2026 3:16 PM
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सेमिनार व विज्ञान प्रदर्शनी

 रमण प्रभाव पर चर्चा, रोबोटिकी और वैज्ञानिक सोच पर दिया गया जोर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 2 मार्च। शासकीय राजमोहिनी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर में 28 फरवरी को राष्र्टीय विज्ञान दिवस के अवसर पर संगोष्ठी एवं विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा विभिन्न वैज्ञानिक नमूनों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई।

इस अवसर पर महान वैज्ञानिक सीवी रामन द्वारा खोजे गए ‘रमण प्रभाव’ पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि के रूप में सरगुजा के अतिरिक्त संचालक डॉ. रिजवान उल्ला अंसारी उपस्थित रहे। उन्होंने विज्ञान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को खोज और आविष्कार के बीच का अंतर समझाया तथा संदर्भ पुस्तकों के अध्ययन की सलाह दी।

महाविद्यालय की प्राचार्य ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि विज्ञान का उपयोग सदैव समाजहित में होना चाहिए। डॉ. अलका जैन ने अपने संबोधन में कहा कि विज्ञान हमें सोचने, समझने, प्रयोग करने और तर्क करने की क्षमता प्रदान करता है। उन्होंने अपशिष्ट सामग्री के पुनर्चक्रण और पुन: उपयोग पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए।  हृड्डह्लद्बशठ्ठड्डद्य ढ्ढठ्ठह्यह्लद्बह्लह्वह्लद्ग शद्घ ञ्जद्गष्द्धठ्ठशद्यशद्द4 क्चद्धद्बद्यड्डद्ब  के डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने ऑनलाइन (अंतरजाल माध्यम) जुडक़र रोबोटिकी विषय पर व्याख्यान दिया और छात्राओं को कठिन परिश्रम कर अपने कौशल को निखारने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति के लिए वैज्ञानिक दृष्टिकोण अत्यंत आवश्यक है।

डॉ. संजय जैन ने महिला वैज्ञानिकों के योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन विज्ञान स्नातकोत्तर (एम.एससी.) की छात्रा आकांक्षा तिवारी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जीरन ज्योति गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

 


अन्य पोस्ट