सरगुजा

आज जूनियर नेटबॉल टीम का चयन ट्रायल
28-Feb-2026 10:32 PM
 आज जूनियर नेटबॉल टीम का चयन ट्रायल

अंबिकापुर, 28 फरवरी। नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में नेटबॉल स्पोर्ट्स एसोसिएशन सरगुजा द्वारा जूनियर वर्ग की राज्य टीम चयन हेतु 1 मार्च को सिलेक्शन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। ट्रायल गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा।

संभाग प्रभारी एवं राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि नेटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा जूनियर वर्ग में ट्रेडिशनल, फास्ट-फाइव एवं मिक्स नेटबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 24 से 31 मार्च तक मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) में आयोजित की जाएगी। इसी प्रतियोगिता के लिए छत्तीसगढ़ टीम का चयन किया जाना है।

ट्रायल में सरगुजा संभाग के सरगुजा, सूरजपुर और जशपुर जिले के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त सरगुजा से संबंधित अन्य पात्र खिलाड़ी भी शामिल हो सकते हैं। खिलाडिय़ों के लिए एनएफआई रजिस्ट्रेशन नंबर अनिवार्य रहेगा। नए खिलाडिय़ों का पंजीयन जिला स्तर पर कराया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार केवल वही खिलाड़ी चयन प्रक्रिया में पात्र होंगे, जिन्होंने राज्य स्तर पर अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया हो। खिलाडिय़ों से निर्धारित समय पर उपस्थित होकर ट्रायल में भाग लेने की अपील की गई है।


अन्य पोस्ट