सरगुजा

कोयला चोरी, आरोपी गिरफ्तार, 2.5 टन कोयला व बाइक जब्त
23-Feb-2026 11:33 PM
कोयला चोरी, आरोपी गिरफ्तार, 2.5 टन कोयला व बाइक जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर, 23 फरवरी। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के निर्देशन में थाना लखनपुर पुलिस टीम ने अमेरा कोयला खदान से कोयला चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। आरोपी के कब्जे से करीब 2.5 टन चोरी का कोयला और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है, जिसकी कुल अनुमानित कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार अमेरा कोयला खदान क्षेत्र में संगठित गिरोह द्वारा कोयला चोरी और तस्करी किए जाने की सूचना मिली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी एवं एसएसपी राजेश कुमार अग्रवाल ने थाना लखनपुर पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में पुलिस ने आरोपी आनंद राम केवट निवासी पूहपुटरापारा चिलबिल थाना लखनपुर को पकडक़र पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रतिबंधित क्षेत्र से कोयला चोरी करने की बात स्वीकार की। उसने चोरी का कोयला अपने घर में छुपाकर रखने की जानकारी भी दी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 2.5 टन अवैध कोयला और एक मोटरसाइकिल बरामद की।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

 मामले में अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।


अन्य पोस्ट