सरगुजा
मोड़ पर बेकाबू पिकअप पलटी, बड़ा हादसा टला
22-Feb-2026 10:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 22 फरवरी। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर लखनपुर थाना मोड़ के समीप रविवार सुबह एक पिकअप अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया, जबकि उसे हाथ में मामूली चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 04 क्यूपी 9094 का चालक भिलाई मंडी से भाटा लोड कर उत्तर प्रदेश के वाराणसी के लिए रवाना हुआ था। लखनपुर थाना मोड़ के पास पहुंचते ही चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे पिकअप सडक़ किनारे पलट गई।
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सौभाग्यवश कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ी दुर्घटना टल गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


