सरगुजा

हजारों ने दी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 1141 रहे अनुपस्थित
22-Feb-2026 10:09 PM
हजारों ने दी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा, 1141 रहे अनुपस्थित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 22 फरवरी। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन रविवार को किया गया है। यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न हुई। प्रथम पाली का समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली का समय अपरान्ह 3 से 5  बजे तक निर्धारित किया गया था। इसके लिए जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में 12 परीक्षा केन्द्र बनाये गये थे,परीक्षा में 5601 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

प्रथम पाली में 5601 परीक्षार्थीयों में 4513 परीक्षार्थी उपस्थित हुए और 1088 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 4460 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबिक 1141 अनुपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट