सरगुजा

भाजपा आईटी सेल में एजाज अहमद को प्रदेश जिम्मेदारी
15-Feb-2026 10:27 PM
भाजपा आईटी सेल में एजाज अहमद को प्रदेश जिम्मेदारी

बिश्रामपुर, 15 फरवरी। भाजपा ने आईटी सेल की प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए बिश्रामपुर निवासी एजाज अहमद उर्फ जिम्मी को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया है। नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की सहमति से की गई। एजाज पूर्व में दो बार आईटी सेल के जिला संयोजक रह चुके हैं। उन्होंने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन को मजबूत करने का संकल्प व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट