सरगुजा

अंतर पीएम श्री विद्यालय स्पर्धा आयोजित, ऊर्जा संरक्षण का संदेश
11-Feb-2026 3:56 PM
अंतर पीएम श्री विद्यालय स्पर्धा आयोजित, ऊर्जा संरक्षण का संदेश

 ‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

लखनपुर,11 फरवरी। युवाओं में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी (सीएसपीसी) द्वारा शासकीय पीएमश्री विद्यालय में अंतर विद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सभापति विजय अग्रवाल शामिल हुए, जबकि अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य श्री खरे ने की।

कार्यक्रम में विभागीय वरिष्ठ अधिकारियों ने सहभागिता कर छात्र-छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण के महत्व पर मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर अधीक्षक अभियंता पी.ए. सिंह, कार्यपालन अभियंता रोशन नागवंशी, मेरी लिली तिर्की, सहायक अभियंता रश्मि तिर्की, कनिष्ठ अभियंता रघुवंश साहू, मंजूसा सिंह, रंजीत भारद्वाज, राजेंद्र राजवाड़े, सुनील कुमार विराज, माणिक का स्नेह टोप्पो सहित उपविभाग के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के माध्यम से ऊर्जा बचत का संदेश दिया गया। छात्रों ने ऊर्जा संरक्षण एवं स्वच्छ ऊर्जा जैसे विषयों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बौद्धिक प्रतियोगिताओं में निबंध लेखन, भाषण और क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, वहीं रचनात्मक गतिविधियों में पोस्टर, चित्रकला एवं नारा लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं।

अतिथियों ने छात्रों को ऊर्जा की बचत करने, बिजली के विवेकपूर्ण उपयोग तथा पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।


अन्य पोस्ट