सरगुजा

सामूहिक विवाह समारोह आज, जिलेभर के 260 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में
09-Feb-2026 10:19 PM
सामूहिक विवाह समारोह आज, जिलेभर के 260 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में

अंबिकापुर, 9 फरवरी। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 10 फरवरी को अम्बिकापुर के पी.जी. कॉलेज के हॉकी स्टेडियम मैदान में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में जिलेभर के 260 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रात: 11:30 बजे वर्चुअल रूप से जुडक़र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।वैवाहिक कार्यक्रम प्रात: 9 बजे से आयोजित होगा। इस अवसर पर पर्यटन  मंत्री राजेश अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। समारोह की अध्यक्षता सांसद सरगुजा चिंतामणी महाराज करेंगे।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में  लुण्ड्रा के विधायक प्रबोध मिंज, विधानसभा क्षेत्र सीतापुर के विधायक रामकुमार टोप्पो, राज्य गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर, अम्बिकापुर महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपा सिंह, सभापति नगर पालिक निगम अम्बिकापुर  हरमिंदर सिंह टिन्नी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवनारायण यादव एवं सभापति स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास समिति राधा रवि शामिल होंगे।


अन्य पोस्ट