सरगुजा

ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल महिला चैंपियनशिप के लिए टीम रवाना
09-Feb-2026 10:12 PM
ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल महिला चैंपियनशिप के लिए टीम रवाना

बेंगलुरु में सरगुजा की बेटियां दिखाएंगी दमखम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 9 फरवरी। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय की महिला बास्केटबॉल टीम ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल महिला चैंपियनशिप में भाग लेने हेतु बेंगलुरु के लिए रवाना हो चुकी है। यह प्रतियोगिता 10 से 14 फरवरी तक जैन यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु में आयोजित की जा रही है।

राष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की टीम में सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ के नियमित खिलाड़ी शामिल हैं, जो गांधी स्टेडियम स्थित बास्केटबॉल ग्राउंड में नियमित अभ्यास करते हैं।

सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ से विश्वविद्यालय टीम में प्रज्ञा मिश्रा, रिविका लकड़ा, रिमझिम, साक्षी, प्रिया जायसवाल, सुष्मिता, प्रियंका पैकरा, संसिता, रागिनी, प्रीति, नेहा एवं आकांक्षा का चयन किया गया है।

विश्वविद्यालय की टीम कोच रजत सिंह एवं मैनेजर राधा खलखो के नेतृत्व में प्रतियोगिता में भाग ले रही है।इस अवसर में सरगुजा जिला बास्केटबॉल, विश्वविद्यालय व महाविद्यालय परिवार ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट