सरगुजा
हनुमान मंदिर दान पेटी चोरी, तीन नाबालिग पकड़ाए
07-Feb-2026 8:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
अंबिकापुर, 7 फरवरी। हनुमान मंदिर से दान पेटी चोरी के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 फरवरी की दरम्यानी रात कुछ विधि से संघर्षरत बालकों द्वारा हनुमान मंदिर में घुसकर दान पेटी से नगद राशि की चोरी की गई थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीनों विधि से संघर्षरत बालकों को पकडक़र पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान बालकों ने बताया कि अज्ञानता एवं जिज्ञासा के चलते वे मंदिर में घुसे थे और दान पेटी खोलकर देखने पर उसमें मिली नगद राशि खर्च कर दी। पुलिस द्वारा बालकों की सामाजिक पृष्ठभूमि की जानकारी संकलित कर अग्रिम वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण की गई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


