सरगुजा
पेड़ से गिरकर ग्रामीण की मौत
04-Feb-2026 11:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
लखनपुर, 4 फरवरी। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम केवरा में बकरियों के लिए टहनी तोडऩे पेड़ पर चढ़े ग्रामीण की गिरकर मौत हो गई।
नंदा राम ग्राम केवड़ा निवासी 2 फरवरी को घर के करीब पेड़ पर चढक़र बकरियों के लिए टहनी तोड़ रहा था, इसी दौरान वह अनियंत्रित हुआ और जमीन पर गिरा। गंभीर चोट लगने के बाद उसे अंबिकापुर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द किया है।
घटना के बाद से परिवारजनों में शोक का माहौल व्याप्त है, वहीं परिजनों के द्वारा गांव के ही श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


