सरगुजा

सरगुजा ओलंपिक में उमावि खम्हरिया के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन
31-Jan-2026 10:49 PM
सरगुजा ओलंपिक में उमावि खम्हरिया के खिलाडिय़ों का शानदार प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 उदयपुर, 31 जनवरी। सरगुजा ओलंपिक के अंतर्गत आयोजित विकासखंड स्तरीय खेल प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खम्हरिया (उदयपुर) के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न खेल विधाओं में अनेक पदक हासिल किए हैं। विद्यालय के खिलाडिय़ों ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर कई प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

गोला फेंक (जूनियर बालिका वर्ग) में कक्षा 9वीं की चंचल ने प्रथम, रोशनी ने द्वितीय तथा अनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वॉलीबॉल (जूनियर बालक वर्ग) में कक्षा 11वीं के छात्रों की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, वहीं वॉलीबॉल (सीनियर बालक वर्ग) में भी विद्यालय की टीम विजेता रही।

फुटबॉल (जूनियर बालिका वर्ग) में खम्हरिया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सीनियर बालिका वर्ग में टीम द्वितीय स्थान पर रही।कराटे प्रतियोगिता में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के खिलाडिय़ों ने प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का दबदबा कायम रखा। कराटे सीनियर बालिका वर्ग में रिंकू सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया।

बैडमिंटन में जूनियर बालक वर्ग से प्रतीक कुमार ने प्रथम तथा बालिका वर्ग से वृंदा राजवाड़े ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, 4म100 मीटर रिले रेस, लंबी कूद, लंबी दौड़ सहित अन्य खेलों में भी विद्यालय के खिलाडिय़ों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।

आज के मुकाबलों में वॉलीबॉल सीनियर बालक वर्ग, 4म100 मीटर रिले रेस (बालक) और 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, जबकि 200 मीटर में द्वितीय और 400 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। कराटे जूनियर बालिका वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय तीनों स्थानों पर खम्हरिया के खिलाडिय़ों का कब्जा रहा। विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार सिंह ने इस शानदार उपलब्धि पर सभी खिलाडिय़ों, खेल प्रशिक्षक सुरेन्द्र कुमार कमलेश सहित विद्यालय परिवार को बधाई दी।

 उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देने की प्रतिबद्धता दोहराई और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

इस उपलब्धि से पूरे अंचल में हर्ष का माहौल है। उल्लेखनीय है कि सरगुजा ओलंपिक प्रतियोगिता का समापन 3 फरवरी को किया जाएगा।


अन्य पोस्ट