सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 25 जनवरी। गणतंत्र दिवस की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर 26 जनवरी को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय, अम्बिकापुर में भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ध्वज फहराएंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: 8.30 बजे होगी। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, सेवादल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, कामगार कांग्रेस, प्रोफेशनल कांग्रेस, किसान कांग्रेस, अल्पसंख्यक कांग्रेस, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ, व्यापार प्रकोष्ठ, इंटक तथा मीडिया विभाग सहित कांग्रेस के सभी अनुषंगी संगठनों के प्रभारी एवं सदस्य उपस्थित रहेंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अम्बिकापुर शहर अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह धंजल एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अम्बिकापुर ग्रामीण अध्यक्ष विनय शर्मा ने समस्त कांग्रेसजनों से समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।


