सरगुजा

दरीमा ईकाई कश्यप समाज के मनीष बने निर्विरोध अध्यक्ष
30-Dec-2025 11:51 PM
दरीमा ईकाई कश्यप समाज के मनीष बने निर्विरोध अध्यक्ष

अम्बिकापुर, 30 दिसंबर। कश्यप समाज सरगुजा के अध्यक्ष दीनानाथ कश्यप एवं सचिव प्रेम प्रताप कश्यप की अनुशंसा  पर  दरीमा ईकाई के अध्यक्ष पद हेतु सर्वसम्मति से टपरकेला निवासी मनीष कश्यप को चुना गया। उनकी नियुक्ति से दरीमा रकेली क्षेत्र के कश्यप समाज में हर्ष का माहौल है।

 इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष मनीष कश्यप ने कहा कि समाज हित व समाज को आगे  बढ़ाने के लिए आपसी सामंजस्य के साथ सभी वरिष्टो एवं कनिष्ठो को साथ लेकर कार्य करते हुए समाज के द्वारा दिये गये दायित्व का ईमानदारी व पुरी निष्ठा के साथ बगैर किसी भेदभाव के समाज के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य करने हर संभव प्रयास करूंगा एवं सभी स्वजातीय बंधुओं के सहयोग से समाज द्वारा किए गए विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।

 इस अवसर पर कंठी करजी दरीमा नवानगर टपरकेला रकेली के अलावा आस पास गांवों के सभी वरिष्ठ महिला पुरुष युवा उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट