सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 30 दिसंबर। छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा आयोजित युवा उत्सव-2025 का आयोजन इस वर्ष राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र, बहतराई (बिलासपुर) में किया गया, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रस्तुतियां दीं।
सरगुजा के रॉक बैंड ‘इकतारा द फ्यूजऩ बैंड’ ने बलरामपुर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए लगातार दूसरी बार राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
रॉक बैंड विधा में इस वर्ष लगभग 33 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में दीपक कुमार वसूले के नेतृत्व में टीम के सदस्य राहुल विश्वकर्मा, दिव्यम दास, राहुल मंडल, शौर्य सर्राफ, राहुल गुप्ता एवं अंकुश दास ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम के सदस्यों ने अपनी सफलता का श्रेय जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग को देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।


