सरगुजा
कांग्रेस स्थापना दिवस पर परवेज़ आलम गांधी ने दी शुभकामनाएं
29-Dec-2025 8:26 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कहा-संविधान व लोकतंत्र की रक्षा को कटिबद्ध है कांग्रेस
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 29 दिसंबर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के प्रदेश महासचिव परवेज़ आलम गांधी ने कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि आज़ादी के आंदोलन से लेकर स्वतंत्र भारत में लोकतंत्र को मजबूत बनाने तक कांग्रेस ने राष्ट्र निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक संस्थाओं को सशक्त करने, किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई कांग्रेस निरंतर लड़ती रही है। त्याग और जनसेवा की गौरवशाली परंपरा के साथ कांग्रेस सामाजिक न्याय, समानता और समावेशी विकास के संकल्प पर अडिग है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


