सरगुजा

कांकेर घटना के विरोध में कल सर्व समाज का नगर बंद, धरना व चक्काजाम
23-Dec-2025 10:05 PM
कांकेर घटना के विरोध में कल सर्व समाज का नगर बंद, धरना व चक्काजाम

अंबिकापुर, 23 दिसंबर। कांकेर जिले के आमाबेड़ा क्षेत्र में 15 से 18 दिसंबर के दौरान ईसाई मिशनरी द्वारा घटित कथित घटना के विरोध में सर्व समाज द्वारा 24 दिसंबर (बुधवार) को शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन, सभा, चक्का जाम एवं नगर बंद का आयोजन किया जाएगा।इस संबंध में प्रशासन को पूर्व सूचना देते हुए बताया गया है कि उक्त दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक नगर बंद रखा जाएगा। साथ ही दोपहर 1 से 3.30 बजे तक स्थानीय गांधी चौक, अंबिकापुर में धरना-प्रदर्शन एवं सभा आयोजित की जाएगी। उक्ताशय की जानकारी रूपेश दुबे ने दी।


अन्य पोस्ट