सरगुजा

नपं लखनपुर में नवीन दुकान निर्माण का भूमिपूजन
21-Dec-2025 10:41 PM
नपं लखनपुर में नवीन दुकान निर्माण का भूमिपूजन

सरगुजा सांसद ने पोलियो की दवा पिला अभियान का किया शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर,21 दिसंबर। रविवार को मंत्री राजेश अग्रवाल एवं सांसद चिंतामणि महराज एवं अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू ने नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 08 स्थित पुराना जनपद पंचायत कार्यालय व हमर क्लिनिक परिसर में दुकान निर्माण , वार्ड क्रमांक 09 बस स्टैंड के पास  27 दुकान के ऊपर दुकान, गोदाम निर्माण एवं वार्ड  क्रमांक 09 में बस स्टैंड के पास 10 दुकान के ऊपर दुकान निर्माण  का भूमिपूजन किया। इसी दौरान सांसद चिंतामणि महाराज ने लखनपुर प्रतीक्षा बस स्टैंड स्थित पोलियो भूत पहुंचकर 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया।

इस दौरान लखनपुर कुली संघ के पदाधिकारी व सदस्यों ने सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज से कुलियों के लिए बैठक व्यवस्था हेतु शेड निर्माण की मांग की। तत्पश्चात सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू और मुख्य नगर पालिका अधिकारी विद्यासागर चौधरी को शेड निर्माण हेतु जमीन आवंटित कर जल्द निर्माण कार्य करने का आश्वासन कुली संघ को दिया गया।

इस कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री दिनेश साहू, राजेन्द्र जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश बारी, सर्व पार्षदगण, समीम खान, रमेश जायसवाल, अमित बारी, बघोलन राम , ईश्वर राजवाड़े, सुरेंद्र साहू, बृजेन्द्र पांडेय सुभाष अग्रवाल, सचिन बसंल,  महेश्वर राजवाड़े, मुख्य नगरपालिका अधिकारी विधासागर चौधरी, उप अभियंता प्रदीप कुमार एक्का, प्लबंर रमेश ठाकुर, देवविष्णु साहू, विनेश राम खलखो सफाई कामगार उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट