सरगुजा

मातृत्व सबसे बड़ी शक्ति, मां बच्चों के लिए पहली पाठशाला-निर्मला यादव
20-Dec-2025 10:01 PM
मातृत्व सबसे बड़ी शक्ति, मां बच्चों के लिए पहली पाठशाला-निर्मला यादव

सशिमं बिश्रामपुर में सप्तशक्ति संगम मातृ सम्मेलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

विश्रामपुर, 20 दिसंबर। सरस्वती शिशु मंदिर बिश्रामपुर में शनिवार को सप्तशक्ति संगम मातृ सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में नगर अध्यक्ष निर्मला यादव ने कहा कि मातृत्व शक्ति सबसे बड़ी शक्ति है। माता के बिना आज कुछ नहीं हो सकता। मां बच्चों के लिए पहली पाठशाला होती है, जहां से बच्चा अपनी जिंदगी का शुरुआत करता है मां से ही बच्चों को कई प्रकार की सीख मिलती है। बच्चों का जैसा लालन-पालन होगा वैसा ही बच्चा आगे बढ़ता है। मां का घर बच्चों की पहली पाठशाला होती है। बच्चा यही से सब कुछ सीखता है। बच्चे की दूसरी पाठशाला स्कूल होती है, इसलिए हर माता का यह कर्तव्य है कि वह अपने बच्चों को अच्छी संस्कार के साथ उसका पालन पोषण करें।                                                    

श्यामा पांडे ने बच्चों की कैसे परवरिश की जाए, उसके बारे में विस्तार से बताया। बच्चों की परवरिश जैसे की जाएगी, बच्चा आगे वैसा ही बनेगा।  बच्चों को घर पर अच्छी शिक्षा देनी चाहिए, जिससे बच्चा संस्कारिक बने, शिशु मंदिर एक ऐसी जगह है, जहां हर बच्चा संस्कारवान होकर अपना जीवन संवारता है।

आयोजन में गीता घोषाल, डॉ. रेखा लाला, प्रीति अग्रवाल,  संध्या त्रिपाठी,  नीलम मिश्रा,  लक्ष्मी यादव सहित काफी संख्या में अभिभावक व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का  संचालन सरस्वती शिशु मंदिर की प्रधान अध्यापिका साधना अधिकारी ने किया।

आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की श्रीमती अधिकारी सहित शिक्षिका रीमा भगत सिंह का सिंनिगधा स्वाई वर्षा सोनी व गीता दीदी का सराहनीय योगदान रहा।


अन्य पोस्ट