सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 19 दिसंबर। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने तथा तत्काल टिकट बुकिंग प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटरों पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आधारित प्रणाली लागू की जा रही है।यह सुविधा 18 दिसंबर से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से प्रारंभ होने 06 ट्रेनो के लिए पीआरएस काउंटरों पर प्रभावी होगी ।
ओटीपी आधारित इस व्यवस्था के अंतर्गत, तत्काल टिकट बुकिंग के समय यात्री के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे दर्ज करने के पश्चात ही टिकट बुक किया जा सकेगा। इससे फर्जी बुकिंग, बॉट्स के दुरुपयोग एवं अनाधिकृत गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित होगा तथा वास्तविक यात्रियों को अधिक लाभ मिलेगा ।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से प्रारंभ होने वाली जिन ट्रेनों में यह सुविधा लागू की गई है, वे इस प्रकार हैं। अंबिकापुर दुर्ग गाड़ी संख्या 18242,दुर्ग अंबिकापुर गाड़ी संख्या18241 पातालकोट एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 20423 अमरकंटक एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 12853, नर्मदा एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 18234 पंचवेली एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 19344 शामिल हैं।