सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 15 दिसंबर। जनजाति गौरव युवा समाज सरगुजा द्वारा सरगुजा संभाग के सैकड़ों जनजातीय युवाओं के साथ दो दिवसीय देवदर्शन एवं वनसंचार कार्यक्रम दर्शनीय, ऐतिहासिक, पर्यटन एवं आध्यात्मिक भूमि अमरकंटक में आयोजित किया गया। इसमें सरगुजा क्षेत्र से लगभग दो सौ युवाओं ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनजातीय युवाओं को इस प्रमुख धार्मिक स्थल को देखने के साथ ही युवाओं में नेतृत्व क्षमता विकास एवं सामाजिक चेतना का जागरण करना था।
अमरकंटक यात्रा के दौरान युवाओं ने मां नर्मदा के उद्गम स्थल के पवित्र जल में स्नान एवं आरती में शामिल हुए, सोनमुड़ा के सोन नदी के उद्गम स्थल, माई की बगिया, जैन मंदिर का दर्शन एवं पूजन किए।
कपिल ऋ षि की तपोभूमि कपिलधारा के जलप्रताप, दूधधारा जलप्रपात सहित अनेक जगहों का भ्रमण किए। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष इंदर भगत ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा, हमारा देश आध्यात्मिक एवं सामाजिक चेतना में अत्यंत समृद्ध है, उसका उदाहरण अमरकंटक है, जहां मां नर्मदा का उदगम है। यह ऋ षि मुनियों की तपोभूमि है। पूरी दुनिया के श्रद्धालु यहां आते हैं। वनवासी क्षेत्र में विकसित एवं पल्लवित इस पुण्य भूमि को भ्रमण करके युवा अपने प्राचीन परम्परा से अवगत होंगे।
उन्होंने युवाओं को आह्वान करते हुए कहा कि समाज में खड़ा किए जा रहे अनेक प्रकार के भ्रम का जवाब जनजातीय क्षेत्र में विकसित एवं स्थित इस धार्मिक महत्व के अनेक विशेषताओं को देखकर, जानकर दे सकते हैं। सामाजिक बुराइयों को दूर करना है तो हमें स्वयं आगे आना होगा। हमें स्वयं का नेतृत्व क्षमता का विकास करते हुए जनजातीय युवाओं को एकजुट होना होगा, तभी हमारा समाज आगे बढ़ेगा।
इस कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सरगुजा जिला के युवा पदाधिकारियों द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। इसमें जनजाति गौरव युवा समाज सरगुजा की जिला अध्यक्ष पावन पूर्णाहुति भगत, जिला उपाध्यक्ष सचिन भगत, सोनिया मुंडा, जिला सचिव रामबिहारी पैकरा बलरामपुर के जिला अध्यक्ष दिनेश सिंह सहित युवाओं पदाधिकारियों की देखरेख में यह दो दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सरगुजा संभाग के जनजाति युवा चंद्रदीप टोप्पो, सतीश टोप्पो, ठाकुर दयाल पैकरा, अरुण भगत, ओम प्रकाश, संदीप भगत, देव कुमार, सीमा केरकेट्टा, अभय पैकरा, केशव भगत, खुशबू एक्का, बलजेन्द्र भगत, अंकित मुंडा, ठाकुर प्रसाद, यदुवंश केरकेट्टा, मानसून भगत, रीना मुंडा, माया सिंह, बिंदु दीवान, आरती मुंडा, प्रतिज्ञा नगेसिया, रिंकी मुंडा, अंकुश राम, चंद्रमौली, रामलाल, सुमन भगत, सबीना, देवब्रत नगेशिया, मयंक पैकरा, रिया भगत, कौशल्या, खुशबू मुंडा, दीपा मुंडा, शामिल रहे।
युवाओं ने इस यात्रा से प्रेरणा लेकर समाज में अपने समाज के प्रति समर्पण एवं अपने नेतृत्व क्षमता का विकास करने का संकल्प लिया।