सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,14 दिसंबर। पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालकृष्ण पाठक के नेतृत्व में सरगुजा संभाग से करीब 500 युवाओं ने रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित वोट चोर- गद्दी छोड़ रैली में अपनी सहभागिता दी।
14 दिसंबर को रामलीला मैदान में कांग्रेस के द्वारा अखिल भारतीय स्तर की इस रैली का आयोजन किया गया था। इस सफल रैली में शामिल होने के लिए 12 दिसंबर से ही सरगुजा से कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एन एस यू आई के कार्यकर्ता ट्रेन , बस एवं अन्य माध्यमों से दिल्ली रवाना हो गए थे।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने सरगुजा संभाग के युवाओं की रैली में शामिल होने के लिए यात्रा और ठहराव की व्यवस्था की थी। युवा कांग्रेस अध्यक्ष विकल झा और एनएसयूआई अध्यक्ष आशीष जायसवाल को व्यवस्था की जवाबदेही दी गई थी।