सरगुजा
पहले एक महिला पकड़ा चुकी है
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर, 14 दिसंबर। देह व्यापार के प्रकरण में फऱार एक महिला सहित तीन आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ज्ञात हो कि पूर्व में एक महिला को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था, शेष आरोपी घटना के बाद से फऱार थे।
पुलिस के मुताबिक 10 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि आकाशवाणी चौक के पास एक घर में अनैतिक देह व्यापार हो रहा है, जिसमें युवक व युवतियों से अवैध रूप से वेश्यावृत्ति कराई जा रही है।
प्राप्त सूचना के आधार पर सूचना की सत्यता की जांच उपरांत महिला थाना अम्बिकापुर में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। आकाशवाणी चौक के निकट एक मकान से महिला आरोपी की गिरफ़्तारी की गई थी। महिला के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस टीम को सूचना मिली कि पूर्व में गिरफ्तार महिला का पति सुनील कुमार भी अपराध में सहयोगी है, महिला जो ग्राहक ढूंढती है एवं उसका साथी हेमंत दास देह व्यापार के लिए लड़कियों को ग्राहक तक लाने- ले जाने का काम करता है। प्राप्त सूचना ने आधार पर पुलिस टीम द्वारा आरोपियों संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई।
13 नवंबर को आरोपी सुनील कुमार सरगुजा, हेमंत दास तेलसखरिया, थाना दरिमा, एवं एक अन्य महिला को अंबिकापुर स्थित एक मकान से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें अपना जुर्म स्वीकार किया।पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


