सरगुजा

जिज्ञासा का 5 दिनी प्रशिक्षण
13-Dec-2025 7:32 PM
जिज्ञासा का 5 दिनी प्रशिक्षण

भैयाथान, 13 दिसंबर। प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अम्बिकापुर के निर्देशन एवं जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर के आदेशानुसार विकासखण्ड स्तर पर विज्ञान (जिज्ञासा) का 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन विकासखण्ड स्त्रोत केन्द्र भैयाथान में किया गया। विकासखण्ड के माध्यमिक शालाओं में 6वीं कक्षा में अध्यापन कराने वाले 65 शिक्षकों के प्रशिक्षण का शुभारंभ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, विकासखण्ड स्त्रोत समन्वयक की उपस्थिति में मां सरस्वती के छायाचित्र पर फूलमाला धूप चढ़ाकर कराया गया। जिसमें मास्टर गणेश कुमार सिदार, रमेश कुमार चेष्कर, संदीप विश्वकर्मा के द्वारा विज्ञान विषय पर विस्तार से 5 दिवस तक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उक्त प्रशिक्षण का समापन शुक्रवार को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी फुल साय मरावी, सहायक विकास खण्ड़ शिक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह.बी.आर.सी.सी. सुरेन्द्र दुबे, बी.आर.पी. विनोद यादव की उपस्थिति में किया गया उपस्थित रहे।

 


अन्य पोस्ट