सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,12 दिसंबर। शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को मणिपुर पुलिस ने गढ़वा झारखंड से गिरफ़्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक 9 दिसंबर को पीडि़ता ने थाना मणिपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक जून 2024 से नगर ऊंटारी झारखंड का करुणा कुमार द्वारा शादी करने का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाया एवं बाद में शादी से इनकार कर दिया है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर थाना मणिपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना दौरान थाना मणिपुर पुलिस द्वारा नगर उँटरी झारखंड जाकर स्थानीय पुलिस एवं साइबर सेल अंबिकापुर के सहयोग से आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। आरोपी करुणा कुमार गढ़वा (झारखंड) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसने अपना जुर्म स्वीकार किया।
प्रकरण में अग्रिम कार्रवाई करते हुए 12 दिसंबर को आरोपी का मेडिकल परीक्षण कराया जाकर आरोपी को गवाहों के समक्ष गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।