सरगुजा

आरक्षक भर्ती प्रक्रिया, सरगुजा पुलिस का हेल्प डेस्क नंबर जारी
12-Dec-2025 10:15 PM
आरक्षक भर्ती प्रक्रिया, सरगुजा पुलिस का हेल्प डेस्क नंबर जारी

अंबिकापुर,12 दिसंबर। पुलिस मुख्यालय छग से प्राप्त निर्देशानुसार, जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया 2023-2024 के अंतर्गत घोषित परिणाम के पश्चात अभ्यर्थियों के शिकायत तथा ग्रीवांस के त्वरित निराकरण हेतु 12 से 14 दिसंबर तक जिला स्तरीय हेल्प डेस्क स्थापित किया है, जिसमें दो पालियों में अभ्यर्थियों के समस्या का निदान किया जाएगा।

अभ्यर्थियों हेतु हेल्प डेस्क प्रभारी अधिकारी निरीक्षक अंजु चेलक मोबाइल नंबर 7000388400 प्रधान आरक्षक लक्ष्मी दास महंत एवं आरक्षक प्रदीप तिर्की मोबाइल नंबर 9131552521 की ड्यूटी लगाई गई है। जो प्रथम पाली प्रात: 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 3.30 से 5.30 बजे तक अभ्यर्थियों से आवेदन प्राप्त कर उनकी समस्या के निदान हेतु चयन समिति के समक्ष दस्तावेज प्रस्तुत करेंगी।


अन्य पोस्ट