सरगुजा
आधुनिक तकनीक और अनुभवी चिकित्सकों की टीम के साथ क्षेत्र में उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं का नया अध्याय जुड़ा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,12 दिसंबर। जीवन ज्योति सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल,अम्बिकापुर ने अपने गौरवशाली 15 वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किये आने के उपलक्षय में निसंतान दंपतियों के लिए आईवीएफ (टेस्ट ट्यूब बेबी) केंद्र का भव्य शुभारंभ किया। इस आईवीएफ सेंटर के शुभारंभ होने के बाद अब अंबिकापुर ही नहीं बल्कि पूरे सरगुजा संभाग के संतान दंपतियों को मेट्रो सिटी तक बार-बार जाना नहीं पड़ेगा। जीवन ज्योति हॉस्पिटल मे सभी जांच उपचार सोनोग्राफी ब्लड टेस्ट और आईवीएफ की पूरी प्रक्रिया एक ही जगह पूरी होगी,इससे समय पैसा और मानसिक तनाव तीनों की बचत होगी साथ ही महिलाओं के लिए सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल उपलब्ध रहेगा।
श्री आईवीएफ सेंटर के शुभारंभ मुख्य अतिथि कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने विधानसभा सत्र की व्यस्तता को लेकर वर्चुअल रूप से किया। श्री नेताम ने इस दौरान जीवन ज्योति हॉस्पिटल ही नहीं बल्कि पूरे सरगुजा वासियों को आईवीएफ सेंटर खुलने की बधाई दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ जीवन ज्योति स्टाफ द्वारा मैट्रन मंजूषा शर्मा के मार्गदर्शन में एक प्रभावी नाटक का मंचन भी किया गया जिसमें अंधविश्वास से उपर उठ कर चिकित्सीय सुविधाओं का लाभ उठाने की प्रेरणा दी गई।
आयोजन से पहले श्री आईवीएफ क्लिनिक की विशेषज्ञ व अनुभवी फर्टिलिटी स्पेशलिस्ट लेप्रोस्कोपी सर्जन और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. स्नेहा सिंह ने बताया कि आईवीएफ क्लिनिक की स्थापना से क्षेत्र के उन दंपतियों को बड़ी सहायता मिलेगी जो संतान सुख की इच्छा रखते हैं,यह केंद्र आधुनिक तकनीक और अनुभवी चिकित्सकों की टीम के साथ क्षेत्र में उन्नत स्वास्थ्य सुविधाओं का नया अध्याय जोड़ेगा।
उन्होंने बताया कि आईवीएफ से जन्म लेने वाले बच्चे बिल्कुल सामान्य और स्वस्थ होते हैं। आज दुनिया में लाखों बच्चे आईवीएफ से पैदा हुए हैं और पूरी तरह स्वस्थ जीवन जी रहे हैं, यह सिर्फ गर्भधारण की एक आधुनिक मेडिकल तकनीक है इससे बच्चों की सेहत पर कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ता।
छत्तीसगढ़ और अंबिकापुर जैसे क्षेत्रों में बांझपन के आम कारण का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि यहां तनाव, देर से शादी, हार्मोनल बदलाव, कमजोर एग- शुक्राणु जैसी समस्याएं ज्यादातर सामने देखने को मिली है, सही समय पर जांच और उपचार से अधिकतर दंपति प्राकृतिक रूप से माता-पिता बन सकते हैं। आईवीएफ की पूरी प्रक्रिया लगभग दो महीने में पूरी होती है, इसमें अंडों की ग्रोथ, एग निकलना, भ्रूण बनाना और ट्रांसफर शामिल है।
ज्यादातर दंपतियों को बार-बार आने की जरूरत नहीं पड़ती. इसकी ज्यादातर प्रक्रियाएं बिल्कुल आसान और काम दर्द वाली होती है।
आयोजन के दौरान जीवन ज्योति अस्पताल के चेयरमेन डॉ जेके सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर एमपी अग्रवाल,बब्बन पांडे, पार्षद विजय सोनी,भाजपा नेता त्रिलोक कपूर कुशवाहा, पार्षद मनीष सिंह, पार्षद गीता प्रजापति, पार्षद मेघा खांडेकर, पार्षद गुड्डू मिराज, ,समाजसेवी वंदना दत्ता, सहित अन्य लोग मौजूद थे।
मेट्रो सिटी जैसी सुविधा उपलब्ध
पत्रकारों को संबोधित करते हुए इस दौरान जीवन ज्योति हॉस्पिटल के एमडी पैथोलॉजिस्ट डॉक्टर आकाश सिंह ने बताया कि आईवीएफ के लिए जो भी जांच सुविधा होनी चाहिए वह सभी सुविधा मेट्रो सिटीज की तरह हमारे पास उपलब्ध है,अत्यधिक उपकरण उच्चतम सटीकता और विश्वसनीयता सुनिश्चित करते हैं जिससे प्रभावित और सटीक उपचार के लिए सर्वोत्तम परीक्षण परिणाम प्राप्त होते हैं।
नजदीक जाकर स्क्रीनिंग जरूरी
डॉ स्नेहा सिंह ने बताया कि सरगुजा जैसे क्षेत्र में हम आईवीएफ को लेकर जागरूकता के लिए लोगों के बीच जाएंगे,जागरूकता से ही उनकी झिझक दूर होगी और निसंतान दंपतियों का काम आसान होगा, इसके लिए नजदीक जाकर उनकी स्क्रीनिंग करना बहुत जरूरी है। यहां आईवीएफ सेंटर खुल जाने से सरगुजा वासियों को पूरा सपोर्ट मिल सकेगा जो शायद बाहर मेट्रो सिटीज जाने पर ना मिले।
साधारण लोग भी उठा सकते हैं लाभ
जीवन ज्योति हॉस्पिटल की डायरेक्टर संध्या सिंह ने बताया कि सामाजिक दृष्टि से अभी भी कई जगह सरगुजा में पिछड़ा क्षेत्र है,ऐसे मामलों में अभी भी संकोच और शर्मिंदा जैसी बातें सामने आती रहती हैं.पीडि़त यह नहीं जानते कि डॉक्टर के पास जाने से उनका यह संकोच मिट सकता है। यहां आईवीएफ केंद्र का लाभ साधारण लोग भी उठा सकते हैं,साधारण लोग भी संतान सुख से वंचित ना हो इसी उद्देश्य से हमने इसकी शुरुआत की है।