सरगुजा

जायसवाल समवर्गीय महासभा का विराट महाधिवेशन 13-14 को शिर्डी में-श्यामलाल
09-Dec-2025 10:29 PM
जायसवाल समवर्गीय महासभा का विराट महाधिवेशन 13-14 को शिर्डी में-श्यामलाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अंबिकापुर, 9 दिसंबर। भारतीय कलचुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा का विराट महाधिवेशन 13-14 दिसम्बर को शिर्डी में होगा। महाधिवेशन को लेकर भारतीय कल्चुरी जायसवाल समवर्गीय महासभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्यामलाल जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ और सरगुजा संभाग के सभी सम्मानित अजीवन सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान देवे।

श्री जायसवाल ने कहा कि बैठक का उद्देश्य आगामी शिर्डी महाधिवेश 2025 की तैयारियों की समीक्षा का उन्हें नई गतिविधि प्रदान करना है,जो इस वर्ष सामाज के इतिहास में सबसे विशाल, सबसे भव्य और सर्वाधिक प्ररेणादायी आयोजन बनने जा रहा है।इस वर्ष आयोजन की भव्यभयता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि देश के 20-22 प्रांतो के समाज के प्रतिनिधियों वरिष्ठ मार्गदशकों, महिला शक्ति, युवा शक्ति और उत्साहित सदस्यों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित हो चुकी है।

 यह आयोजन समाज की एकता संगठन और सामूहिक शक्ति का ऐसा विराट स्वरूप प्रस्तुत करेगा, जिसकी गुंज आने वाले वर्षों तक महसूस की जायेगी। आवास, स्वागत, प्रबंधन और समन्वय जैसे सभी क्षेत्रों में उच्चतम स्तर की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

सभी पदाधिकारियों ने एक मद से यह घोषणा की है कि यह महाविधवेशन समाज के गौरव प्रतिष्ठा और पहचान का एक भूतपूर्व अध्याय बनेगा। शिर्डी महाधिवेशन 2025 समाज की गौरवमयी परमपरा एकता और शक्ति का ऐसा भव्य चित्र प्रस्तुत करेगा जिससे आने वाले पीढिय़ा गर्व से याद रखेंगे। यह आयोजन समाज के स्वाभीमान, संगठन और सामूहिक संकल्प का प्रतीक बनेगा।

हमें विश्वास है कि इस महाधिवेशन के उपरांत कलचुरी वर्ग के सभी वर्गों में नई एकता, जागृति संगठन की भावना और मजबूत होगी। प्रेम और सहयोग से प्रेरित होकर अधिक उत्तरदायी बनेगी, इससे राष्ट्रहित में नये सामाजिक कार्यों और समाज के सर्वांगीण विकास के लिये सकारात्मक दिशा प्राप्त होगी।


अन्य पोस्ट