सरगुजा

भाजपा नेताओं का पुतला फूंका
18-Sep-2024 8:22 PM
भाजपा नेताओं का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर,18 सितंबर। भाजपा और उनके सहयोगी दलों के नेताओं द्वारा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ सिलसिलेवार हिंसा के लिए उकसाने और आपत्तिजनक बयानबाजी के विरोध में महिलाओं ने भाजपा नेताओं का पुतला फूंका।

  महिला कांग्रेस के आह्वान पर सरगुजा की महिलाओं ने केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू, शिंदे शिवसेना के विधायक संजय गायकवाड़, यूपी के मंत्री रघुराज सिंह समेत भाजपा नेताओं के पुतले को आग के हवाले कर दिया। पुतला जलाने को लेकर महिलाओं की पुलिस कर्मियों से हल्की झड़प भी हुई।

इस दौरान पार्षद गीता प्रजापति  ने कहा कि अपनी गिरती ख्याति को बचाने के लिए बीजेपी के कुछ लोग कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर टिप्पणी कर रहे हैं।

इधर राहुल गांधी पर दिए गए विवादित बयानों के बाद युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध जताया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विकल झा ने कहा कि बीजेपी के नेताओं की अपने शीर्ष नेतृत्व के इशारे पर राहुल गांधी के खिलाफ ऐसी अपमानजनक और अनर्गल बयान देना सामान्य से बात हो गई है। गांधी परिवार का इतिहास शहादत का है। देश का युवा राहुल गांधी के खिलाफ उठने वाली हर आवाज का मुंहतोड़ जवाब देगा।

इस दौरान रजनीश सिंह, नीतीश चैरसिया,विकास केशरी, नुजहत फातिमा (नीलू ), गीता रजक, गीत श्रीवास्तव, सचल शाण्डिल्य,चित्र मिश्रा,प्रीति सिंह, एंजेला करकेता, अनुराधा दास, सपना सिन्हा, रश्मि सोनी,संगीता मिंज उर्मिला विश्वास, मंजू सिंह,हामिद बनो सकीला परवीन,अंजू चन्द्रवंशी सहित महिलाएं मौजूद थीं।


अन्य पोस्ट