सरगुजा

गाज से अलग-अलग जगह 2 मौतें
06-Jul-2023 8:08 PM
गाज से अलग-अलग जगह 2 मौतें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
उदयपुर, 6 जुलाई।
बिजली गाज मारने से उदयपुर थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में 24 घंटे के भीतर दो लोगों की मौत हो गई है।

उदयपुर थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार 5 जुलाई की शाम को धरमजीत पिता लालजीत (27 ) ग्राम तोलगा का अपने घर से 1 किलोमीटर दूर गज मड़वा टोंगरी जंगल में मक्का लगाने के लिए छोटे झाडिय़ों की सफाई कर रहा था। इसी दौरान सायं 5 बजे करीब आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उक्त व्यक्ति की मौके पर ही मौत  हो गई। 

दूसरी घटना ग्राम केशगवा की है, जहां गंवटू राम पिता सुखराम प्रजापति (60) घर के पास खड़ा था इसी दौरान दोपहर एक बजे गाज गिरने से उक्त वृद्ध घायल हो गया। उसकी अस्पताल में मौत हो गई। घटना की सूचना पर दोनों ही शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को 6 जुलाई को सौंप दिया गया। 


अन्य पोस्ट