सरगुजा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर,5 अगस्त। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर आज देश भर में कांग्रेस सडक़ पर है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर आज जिला कांग्रेस कमेटी ने भी सरगुजा जिला मुख्यालय अम्बिकापुर में गांधी चौक के पास एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया।
औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने कहा कि देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम सीमा पर है, लेकिन मोदी सरकार तानाशाही रवैया अपनाते हुए ईडी जैसी एजेंसियों का उपयोग कर देश में निरंकुश शासन स्थापित करने की ओर अग्रसर है। सरकार को आमजन की कठिनाईयों से कोई वास्ता नहीं है। सरकार निरंतर धार्मिक विवादों को जन्म देकर पूरे देश की जनता का ध्यान उसमें भटकाकर अपनी असफलताओं को छुपा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सदैव देश के गरीब जनता के कल्याण को अपना उद्देश्य मानकर देश में शासन किया, लेकिन मौजूदा मोदी सरकार का उद्देश्य कुछ पूंजीपतियों की आमदनी बढ़ाना है।
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. जेपी श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण अदानी एक दिन में 40 हजार करोड़ रुपये कमा रहा है जबकि आम जनता की आमदनी घटती जा रही है। पूंजीपतियों की आमदनी बढ़ाने के लिये देश की जनता पर महंगाई लाद दिया गया है।
कांग्रेस प्रदेश महामंत्री द्वितेन्द्र मिश्रा कहा कि 2015 में मोदी सरकार ने अदानी के साथ अनुबंध कर उसे ये अधिकार दिया कि देश में आयात होने वाले दाल का भंडारण वो अपने गोदाम में करें। इससे हुई जमाखोरी के कारण न केवल 70-80 रुपये किलो बिकने वाला दाल 200/रु किलो हो गया साथ ही साथ देश में दाल के छोटे व्यापारियों का धंधा भी चौपट हो गया। कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस अद्यक्ष हेमंत सिन्हा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या रवानी, मो इस्लाक, सत्येन्द्र तिवारी, मदन जायसवाल, निखिल विश्वकर्मा, मिथुन सिंह ने भी संबोधित किया।
धरना कार्यक्रम में सैयद अख्तर हुसैन , अतुल शर्मा, प्रभात रंजन सिन्हा, , माधवेन्द्र प्रताप सिंह, अजय अरुण ंिमंज, विनोद एक्का, चुनमुन तिवारी, आनंदी तिग्गा, श्रीमति पूनम सोनी, विकल झा, राजनीश सिंह, विकास केशरी, विवेक सिंह, अशोक जायसवाल, पवन पाण्डेय, उपेन्द्र गुप्ता, संजय सिंह, दिलिप धर, रामू घोष, विजय अधिकारी, धर्मेद्र ताम्रकर, चंद्र प्रकाश सिंह, अमित सिंह, दिनेश कुमार शर्मा, नरेन्द्र विश्वकर्मा, गुरुप्रीत सिंद्धू, अनूप मेहता, मो. नाजीर विरेन्द्र पाठक, अनिल सिंह, मनीष केशरी, नीरज सिंह, नरेन्द्र बाबरा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।


