सरगुजा

बीएसएफ के जवान को नम आंखों से दी विदाई
27-May-2022 5:46 PM
बीएसएफ  के जवान को नम आंखों से दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अंबिकापुर,  27 मई।
जम्मू-कश्मीर में पदस्थ सीमा सुरक्षा बल के जवान अजीत कुमार मांझी को शुक्रवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। मुखाग्नि अजीत के बेटे आदित्य मांझी ने दी।

लगभग 20 वर्षों की सेवा देने के बाद अजीत अगले महीने सेवानिवृत्त होने वाले थे। अंबिकापुर निवासी अजीत कुमार मांझी (राजू) की जम्मू कश्मीर में  ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब हो गई थी। बीते 25 मई की रात जम्मू में उनका निधन हो गया था।

बीएसएफ के विशेष विमान से उनका शव पहले रायपुर लाया गया। वहां से सडक़ मार्ग से बीएसएफ के वाहन से पार्थिव देह को अंबिकापुर के सत्तीपारा स्थित निवास स्थान लाया गया। यहां बड़ी संख्या में समाज के सभी वर्ग के लोग मौजूद रहे।

यहां से सुसज्जित बीएसएफ के वाहन से स्व. अजीत कुमार मांझी की अंतिम यात्रा निकाली गई। उनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम शंकरघाट अम्बिकापुर में हुआ। मुखाग्नि अजीत मांझी के पुत्र आदित्य मांझी ने दी।

इस अवसर पर प्रोटोकाल के तहत पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर अंत्येष्टि स्थल पर लाया गया, गार्ड ऑफ ऑनर से वीर अमर जवान को सम्मान दिया गया।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर ध्रुवे सर, एसडीएम प्रदीप कुमार साहू, नगर पुलिस अधीक्षक श्री कौशिक, कोतवाली थाना निरीक्षक भारद्वाज सिंह, सीमा सुरक्षा बल के उप निरीक्षक दलवीर सिंह जी के नेतृत्व में 11 अन्य जवानों सहित भाई रवि मांझी, विद्यानंद मिश्रा, विवेक दुबे, पीयूष कुमार त्रिपाठी, मनोज सोनी, अधिवक्ता अशोक दुबे, अमितेश पाण्डेय, विनोद दुबे, आनन्द शर्मा, अंजनी मिश्रा, गणेश सोनी, राजू सोनी, राजेश ठाकुर, सन्दीप सोनी, अजय सोनी, अशोक सोनकर, बबन सोनी, संतोष कश्यप सहित स्थानीय नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।


अन्य पोस्ट