सरगुजा

बिरसा मुंडा स्मृति पारम्परिक आदिवासी नृत्य महोत्सव व फुटबॉल मैच स्पर्धा, विजेता पुरस्कृत
19-Nov-2021 7:37 PM
बिरसा मुंडा स्मृति पारम्परिक आदिवासी नृत्य महोत्सव व फुटबॉल मैच स्पर्धा, विजेता पुरस्कृत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर,19 नवम्बर। छ.ग.गरीबी रेखा कल्याण परिषद एवं भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा सरगुजा के संयुक्त तत्वावधान में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा स्मृति पारम्परिक आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं फुटबॉल मैच प्रतियोगिता 2021 का समापन बतौली शांतिपारा हाई स्कूल ग्राउंड में केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी की अध्यक्षता तथा भाजपा सरगुजा जिले के जिला अध्यक्ष लालन प्रताप सिंह,भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राम लखन सिंह पैकरा, भाजपा जिला महामंत्री देवनाथ सिंह,भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल,भाजपा मंडल अध्यक्ष मैनपाट रजनीश पांडेय , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभात खलखो के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह ने पूरे देश भर के जनजाति समाज के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए उनके बारे में एवं सरकार के जनजाति समाज के लिए सर्वांगीण विकास की दृष्टि से किए जा रहे कार्यों के बारे में जनजाति मंत्रालय एवं सरगुजा जनजाति समाज एवं गांव गरीब किसानों के शिक्षा चिकित्सा सडक़ बिजली पानी के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने शहीद बिरसा मुंडा के जीवन पर भी प्रकाश डाला और 25 सांस्कृतिक नर्तक दल को जनसंपर्क निधि से दस-दस हजार रुपये देने का घोषणा किया गया।

अखिलेश सोनी के द्वारा बिरसा मुंडा एवं जनजाति समाज के बारे में बताते हुए सरगुजा जनजाति समाज को अपने धर्म संस्कृति की रक्षा हेतु एकजुट होकर कार्य करने हेतु आग्रह किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष लल्लन प्रताप सिंह ने केंद्रीय मंत्री का सराहना करते हुए सरगुजा के लिए केंद्र सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए सराहना की।

जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राम लखन सिंह पैकरा के द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने धर्म संस्कृति सांस्कृतिक विरासत बचाए बनाए रखने के लिए अपने जीवन के अल्पायु 25 वर्ष में भगवान बिरसा मुंडा के द्वारा अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करने के लिए नेतृत्व किया एवं जनजाति समाज को हमेशा अपने समाज के लिए उठ खड़े होने के लिए जो प्रेरणा दिया है उसको हम सब सरगुजा के जनजाति समाज को भी याद रखते हुए आज के परिस्थिति में कार्य करने के लिए कहा।

सरगुजा जिला महामंत्री देवनाथ सिंह ने भी अपने उद्बोधन में आज की परिस्थिति में विदेशी धर्म संस्कृति का जिस प्रकार से सरगुजा में गतिविधि चल रहा है उसको रोकने के लिए समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को हमेशा सचेत रहते हुए आगे आने को कहा।

इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं छत्तीसगढ़ गरीबी रेखा पर कल्याण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अनुज एक्का ने स्वागत उद्बोधन दिया और मैनपाट और नावानगर क्षेत्र में भी खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव कार्यक्रम कराए जाने का घोषणा किया।

इस कार्यक्रम में फुटबॉल मैच के 32 गांव के खिलाड़ी भाग लिए एवं पारम्परिक आदिवासी सांस्कृतिक नृत्य शैला सुगा कर्मा गउरा में 25 गांव के नर्तक दल ने भाग लिया।फुटबॉल मैच प्रतियोगिता में तालपारा वि.ख.अम्बिकापुर की टीम विजेता एवं झरगवां छिरोपरा वि.ख. बतौली की टीम उप विजेता रही। विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 33333 रुपये एवं शिल्ड तथा उप विजेता टीम को द्वितीय पुरुस्कार 20222 रुपये एवं शिल्ड अतिथियों के हाथों दिया गया।

आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय जन जाति राज्य मंत्री भारत सरकार  रेणुका सिंह को स्मृति चिन्ह के रूप में तीर-धनुष दिया गया।


अन्य पोस्ट