सरगुजा

युवा कांग्रेस के 61 वर्ष पूर्ण होने स्थापना दिवस मनाया गया
09-Aug-2021 7:33 PM
युवा कांग्रेस के 61 वर्ष पूर्ण होने स्थापना दिवस मनाया गया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अम्बिकापुर, 9 अगस्त। भारतीय युवा कांग्रेस का 61वां स्थापना दिवस आज जिला कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर जिला अध्यक्ष अजय सिंह के द्वारा झंडा वंदन किया गया, तत्पश्चात युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सिंह के द्वारा शपथ ग्रहण कराया गया।

युवा कांग्रेस संगठन के उद्दश्यों का अनुसरण करते हुए आगामी समय में संगठन की मजबूती के लिये करबद्ध हुए। देश के लिए त्याग, न्याय, शांति धर्म, विज्ञान, समृद्धि और सत्य के रास्ते पर चलने के लिए शपथ दिलाई गई। देश में युवाओं के किसानों के समाज के हित में सदैव कार्य करने के लिए भी युवा कांग्रेस के सभी सदस्यों ने  संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष हेमन्त सिन्हा ,विधानसभा अध्यक्ष आलोक सिंह,नीतीश चौरसिया, निक्की खान, मिंकू शुक्ला, सतीश बारी, उत्तम राजवाड़े, दीपक जायसवाल, दिनेश शर्मा, निचिकेता जायसवाल,विशाल सिंह,दिलीप मिंज,सिप्पू सिंह, दिवेश सिंह, हिमांशु जायसवाल, कृष्णा यादव, आशीष जायसवाल, देवा गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, आकाश यादव, निहाल बंसल, धीरज गुप्ता, पवन साय, अभिषेक सोनी, वैभव पांडेय, गगन, गौतम आदि कार्यकता उपस्थित हुए।


अन्य पोस्ट