सूरजपुर
लेटर हेड का दुरुपयोग, पार्टी की छवि हो रही धुमिल- यादव
13-Jan-2023 8:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बिश्रामपुर,13 जनवरी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा अधिकृत राष्ट्रीय संगठन मजदूर कांग्रेस इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर संजीवा रेड्डी व छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेश इंटक के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में संजय कुमार सिंह व युवक इंटक अध्यक्ष जयप्रकाश यादव हैं।
छत्तीसगढ़ इंटक के वरिष्ठ सचिव मंगला सिंह यादव ने बताया की प्रदेश के कुछ लोगों द्वारा अनाधिकृत रूप से स्वयं को इंटक का पदाधिकारी बताते हुए अपने लेटर हेड का राजीव भवन के नाम का दुरुपयोग कर रहे हैं जिससे श्रमिक वर्ग दिग्भ्रमित है तथा पार्टी का छवि भी धूमिल हो रही है। श्री यादव ने बताया कि उपरोक्त टीम के पदाधिकारी वास्तविक रुप से अधिकृत हैं तथा अगर अन्य टीम इंटक का पदाधिकारी बताते हैं तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


