सूरजपुर

7 जुआरियों से एक लाख नगद जब्त
27-Nov-2026 8:48 PM
7 जुआरियों से एक लाख नगद जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सूरजपुर, 27 नवंबर। प्रतापपुर बस स्टैण्ड के पास सूने मकान से 7 जुआरी पकड़ाए। जुआरियों के पास से 99 हजार 600 रूपये जब्त किया गया।

 शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रतापपुर बस स्टैण्ड के पास सूने मकान में कुछ जुआरी हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे है।

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर सात जुआरी  नंदकेश्वर पैंकरा, अब्दुल रज्जाक, मोहम्मद जाहिद,  बबलू इराकी,  सुनील कुमार,  आशीष कुमार, बसंत कुमार पैंकरा को जुआ खेलते रंगे हाथों धर दबोचा।

 जुआरियों के पास व जुआ फड़ से 99 हजार 600 रूपये जब्त किया गया, साथ ही 3 स्कूटी, 2 मोटर सायकल, 1 ओमनी कार, 7 मोबाईल व ताश पत्ती जब्त किया गया। थाना प्रतापपुर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4 के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


अन्य पोस्ट