सूरजपुर
साईं जन्मोत्सव सप्ताह में किया रक्तदान
21-Nov-2022 7:59 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
विश्रामपुर, 21 नवंबर। नगर में साईं जन्मोत्सव सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज रक्तदान किया गया।
21 नवंबर को साईं समिति के सदस्यों के द्वारा ‘मानव सेवा ही माधव सेवा है ’एवं ‘रक्तदान महादान ’को अंगीकार करते हुए जिला अस्पताल सूरजपुर में समिति के सदस्यों क्रमश: संजयन पानीकर, शशि नानू, विजय देवांगन, अजय कुमार, राकेश बहादुर, प्रमोद कुमार,जगेश्वर, बाबूलाल, रामदरस, अनिल एवं संतोष कुमार ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला अस्पताल सूरजपुर की टीम के साथ संजयन पानीकर, महेंद्र लांडे, शशि नानू, राकेश बहादुर, अजय विश्वकर्मा, शिवम बरवा की भूमिका महत्वपूर्ण रही।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे