सुकमा
पालिकाध्यक्ष ने किया स्वागत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 30 जुलाई। छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू का मंगलवार को सुकमा जिले के साहू भवन में आगमन हुआ। जिला साहू संघ सुकमा अध्यक्ष एवं सुकमा नगरपालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला साहू भवन में हुई, जहां भुनेश्वर साहू ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने समाज को अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संदेश दिया, जिससे पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार को प्रोत्साहन मिल सके।
इस कार्यक्रम में सुकमा साहू संघ के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे। सुकमा साहू संघ के कोषाध्यक्ष दयालूराम साहू, नगर साहू संघ के अध्यक्ष टीकाराम साहू, युवा प्रकोष्ठ के प्रमुख नीमू साहू और समाज के अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया और इसे सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
जगन्नाथ राजू साहू ने कहा कि भुनेश्वर साहू का आगमन और उनके द्वारा पौधरोपण का कार्यक्रम समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश है। इससे समाज में हरियाली और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।


