सुकमा

प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल -समीर
01-Mar-2024 10:36 PM
प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल -समीर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

सुकमा, 1 मार्च। प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देश अनुसार जिला मुख्यालय सुकमा में जिला युवा कांग्रेस के द्वारा विरोध प्रदर्शन कर गृह मंत्री का पुतला दहन किया गया।

जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस सुकमा समीर खान का कहना है कि पूरे प्रदेश में बढ़ते हुए अपराध से हाहाकर  मचा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल हो गई है। सरगुजा से लेकर सुकमा तक अपराधी बेलगाम हो गए हैं।

प्रदेश में बढ़ते हुए अपराधी गतिविधि के विरोध में  युवक कांग्रेस सुकमा ने विरोध प्रदर्शन कर  गृहमंत्री विजय शर्मा का पुतला दहन किया।

पुतला दहन के दौरान  समीर खान, जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस सुकमा, प्रताप स्मरथ(पार्षद), कोसा मरकाम सरपंच, सूर्य प्रकाश कोरी ,देवेंद्र कुमार,सोहैल खान, अविष्कार नागुल, हरिलाल, सन्ना मरकाम, गणेश नाग,रत्तू बघेल, श्याम लाल समेत युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट